फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Topper Surendra and Rowley chair race

कुर्सी दौड़ में सुरेंद्र व रोली अव्वल

Fri, 04 Dec 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Fri, 04 Dec 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Topper Surendra and Rowley chair race
विश्व विकलांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में विकलांग बच्चों और अक्षम बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में जहां बालक वर्ग में सुरेंद्र ने तो बालिका वर्ग में रोली अव्वल रही।
विज्ञापन

खजुराहो रोड पर स्थित कांशीराम कालोनी में स्थिति मल्टी स्टोरी भवन प्रांगण में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां पर विकलांग बच्चों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। बालक वर्ग की गोला फेेंक में रामकरण ने पहला, संदीप ने दूसरा और नीरज ने तीसरा स्थान  प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पूजा ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय और अंजली ने तृतीय स्थान पाया। बालक वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता में रामकरण अव्वल रहा, जबकि महेंद्र द्वितीय और अमन तृतीय स्थान पर रहे । बालिका वर्ग में सुशीला ने पहला, पूजा ने दूसरा और रोशनी ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग की गोली दौड़ में पवन ने  पहला, सुरेंद्र ने दूसरा और धर्मेंद्र तीसरे स्थान पर रहे । जबकि बालिका वर्ग में रोशनी प्रथम, संतोषी द्वितीय और राखी तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग की कुर्सी दौड़ में सुरेंद्र ने पहला, महेंद्र ने दूसरा और अमन से तीसरा स्थान पाया। जबकि बालिका वर्ग में रोली प्रथम, सुशीला द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रही। बे्रललिपि प्रतियोगिता में हीराकली प्रथम, धर्मेंद्र द्वितीय और अमरेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छू कर पहचानों प्रतियोगिता में मोहित प्रथम, विपिन द्वितीय अर राम सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीएमओ एसके वाष्णेय ने कहा कि विकालांग बच्चों ने जो प्रतिभा प्रदर्शित की है वह सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि अंशु शिवहरे ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि अब विकलांग भी किसी भी मायने में सामान वर्ग के बच्चों से पीछे नहीं हैं। बीएसए रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि विभाग द्वारा विकलांग बच्चों के खानपान के अलावा ओढ़ने बिछाने के लिए नई रजाई और पलंग का बंदोबस्त किया गया है। इस मौके पर अजय शुक्ला, जगदीश मिश्रा, सरोज यादव, राजेश्वरी द्विवेदी, प्रमिला सिंह सहित तमाम टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed