फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three lakh stolen including jewelery from a deserted house

सूने मकान से सोने चांदी के आभूषण समेत तीन लाख की चोरी

Sun, 27 Feb 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three lakh stolen including jewelery from a deserted house
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के कौहारी गांव में शनिवार की रात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण समेत तीन लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। घटना के समय गृहस्वामी परिवार समेत ईंट-भट्ठा के काम के लिए बाहर गया था। भतीजे ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कौहारी गांव निवासी बच्चा प्रजापति पांच माह पहले अपनी पत्नी, पुत्र व बहू के साथ जनपद अलीगढ़ ईंट-भट्ठा पर काम करने गया था। एक वर्ष पहले बेटे की शादी हुई थी। बहू का पूरा जेवर घर पर ही रखा था। शनिवार की रात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने अलमारी व बक्सों में रखे चार तोला सोने के आभूषण, चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। सुबह जब पड़ोस में रहने वाले भतीजे वरदानी ने चाचा के मकान का ताला टूटा देखा तो आशंका हुई। अन्य परिजनों को बुलाकर अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था और माल गायब मिला। तत्काल घटना की सूचना पुलिस व पीड़ित बच्चा को दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि चोरी की घटना में करीब तीन लाख का माल चोर ले गए हैं। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed