{"_id":"612e73b98ebc3e17096d14ee","slug":"three-including-a-girl-died-due-to-lightning-seven-were-scorched-mahoba-news-knp6493909180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से युवती समेत तीन की मौत, सात महिलाएं झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से युवती समेत तीन की मौत, सात महिलाएं झुलसीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/कुलपहाड़। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
थाना कबरई के मकरबई गांव निवासी करन की पत्नी प्रीति (21) मंगलवार की दोपहर घर के आंगन पर काम कर रही थी। तभी बारिश के साथ बिजली गिर गई। जिससे प्रीति बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खन्ना संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव के खोड़ा पुरवा निवासी नरेंद्र (40) खेतों में तिल की फसल की रखवाली कर रहा था। तभी बिजली गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक की पत्नी रामकली, पुत्र रिषी व पुत्री आरती का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पनवाड़ी संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के बिजरारी गांव निवासी किसान भगवानदास (60) खेतों पर बकरियां चरा रहा था। तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कमालपुरा गांव में मंगलवार की दोपहर गुरजा के खुड़ा में शंकरलाल के खेत में सात महिलाएं मूंगफली तोड़ रहीं थीं। तभी बिजली गिरने से सभी महिलाएं झुलस गईं और अचेत हो गईं। एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में विनोदा , आरती, अनीता, अरुण कुमारी, कलावती , ममता व प्रमोदरानी शामिल हैं। अनीता की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेखपाल ने मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।