{"_id":"661589dfff6e8522040ae840","slug":"three-including-a-farmer-committed-suicide-by-hanging-themselves-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-105845-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: किसान समेत तीन ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: किसान समेत तीन ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
अजनर/महोबकंठ। जिले में अलग-अलग स्थानों पर किसान समेत तीन लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
थाना अजनर के सेटवारा गांव निवासी रविंद्र कुमार (38) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की रात वह रोजाना की तरह खेत जाने की बात कहकर निकला था। रात के समय उसने खेत के पास लगे पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। पिता गुमान ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। खेती में कम उपज होने से रविंद्र परेशान रहता था। इसी तरह धवर्रा निवासी दयालु (38) क्षयरोग से पीड़ित था। जिसका इलाज भी चल रहा था लेकिन आराम नहीं मिला। सोमवार की रात उसने बीमारी से परेशान होकर फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
महोबकंठ संवाद के अनुसार- टपरन निवासी प्रेमचंद्र अहिरवार की पत्नी सोमवती (25) काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। सोमवार की रात उसने घर पर पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की शादी चार साल पहले हुई थी। वह अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गई है।