फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three bike riders injured in collision with police vehicle

पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

Fri, 03 Sep 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three bike riders injured in collision with police vehicle
महोबा/श्रीनगर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कस्बा श्रीनगर में पुलिस के वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दुर्घटना के बाद पुलिस वाहन छतरपुर की ओर चला गया। इसी तरह अन्य सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत आठ लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के अतरारमाफ गांव निवासी होमगार्ड मोहम्मद मुस्ताक का भाई इशहाक अहमद बाइक से बहन सितारा व भतीजी परवीन के साथ बाजार करने श्रीनगर गया था। लौटते समय हाईवे पर पुलिस लाइन के चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद पुलिस वाहन छतरपुर की ओर निकल गया। श्रीनगर पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के रगौली निवासी राजू चार पहिया वाहन से अपने भाई खिलन साथी रामकिशन व राधे के साथ महोबा आ रहा था। सूरा चौकी के समीप सामने से आ रही कार से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे चारों लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह डिगरिया निवासी सुखपाल, उसका पुत्र आशीष, वासुदेव व रितिक घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed