फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three accused of looting brother and sister arrested

Mahoba News: भाई-बहन से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three accused of looting brother and sister arrested
महोबा। थाना महोबकंठ में सौरा पुलिस चौकी से तीन किमी पहले तमंचे के बल पर बाइक सवार भाई-बहन को लूटपाट का शिकार बनाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल, नकदी, आभूषण के अलावा तीन तमंचे और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के चंद्रपुरा गांव निवासी रोहित कुमार अहिरवार अपनी बहन कृष्णा के साथ 31 जुलाई की रात बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी सौरा चौकी के पास बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए बाइक में पीछे बैठी बहन को धक्का मारकर गिरा दिया था। जिससे भाई ने भी बाइक रोक दी थी। बाद में बदमाशों ने तमंचे की बट से मारपीट करते हुए चार हजार की नकदी, दो मोबाइल व सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीधक अपर्णा गुप्ता के निर्देश पर गठित टीम में शामिल प्रभारी थानाध्यक्ष यशवंत सिंह, एसआई अनूप कुमार पांडेय ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर धसान नहर काशीपुरा के पास से लूटपाट के आरोपी सुरेंद्र अहिरवार, नरेंद्र सुल्लेरे व ललित उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी जनपद झांसी के निवासी है। आरोपियों के पास से लूटा गया मंगलसूत्र, नथ, बिछिया, दो मोबाइल व तीन हजार रुपये बरामद किए गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व तीन तमंचे बरामद हुए हैं। आरोपी सुरेश और नरेंद्र के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब-मुर्गा की पार्टी के लिए आरोपियों ने लूट का प्लान बनाया था। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि खाने-पीने की व्यवस्था न होने पर वह लहचूरा रपटे के पास खड़े थे। बाइक सवार युवक व युवती के आने पर उनसे लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed