{"_id":"68ebf13f905726305005790b","slug":"they-are-asking-for-50000-rupees-not-3000-mahoba-news-c-225-1-mah1002-118855-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तीन हजार नहीं 50 हजार रुपए मांग रहे हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तीन हजार नहीं 50 हजार रुपए मांग रहे हैं...
Sun, 12 Oct 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक पनवाड़ी क्षेत्र में तैनात बिजली निगम के एक जेई और किसान के बीच रुपयों के लेनदेन की बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जेई तीन के बजाय 50 हजार रुपये मांगने की बात कह रहा है हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में युवक सामने मौजूद जेई से कह रहा है कि उसके काम के लिए आप तीन हजार रुपये क्यों मांग कर रहे हैं। वह अधिकारियों से शिकायत कर देगा। इस पर जेई कहता है कि तीन हजार नहीं मांग रहे 50 हजार मांग रहे। इस पर युवक कहता है कि वह मामले में डीएम से शिकायत कर देगा तो जेई कहता है कि डीएम क्या कर लेगा...जिससे शिकायत करना है, कर दो। मैंने कोई रुपये नहीं मांगे। यह वीडियो काफी चर्चा में है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता लक्ष्मीशंकर का कहना है कि उन्हें वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि मामला संज्ञान में आता है तो जांच कराई जाएगी।