फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   These roads can just go steady

इन सड़कों पर चलना जरा संभल कर

Sun, 12 Jul 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sun, 12 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
These roads can just go steady

जिला पंचायत विभाग की उदासीनता से श्रीनगर कस्बे के लोग नारकीय जीवन जी रहे

विज्ञापन
हैं। बारिश में  जगह जगह कीचड़ और गड्ढायुक्त सड़कों से लोगों का चलना मुश्किल है। हालत यह है कि इन सड़कों से घर तक जाना पहुंचना टेढ़ी खीर है। इन सड़कों में आए दिन गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।

आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों को बाजार जाने के लिए मुसीबत उठानी पड़ती है। जिला पंचायत और लोकनिर्माण विभाग मरम्मत के नाम पर चुप्पी साधे है।

बिलरही तिराहे से भैरोगंज मार्ग का अता-पता नहीं है। आठ साल पहले जिला पंचायत ने इसे बनवाया था। अब यह सड़क गायब है, लोग कीचड़ से भरे कच्चे मार्ग से बाजार और घरों तक पहुंचते हैं।

इस कीचड़युक्त मार्ग पर राजा मोहन सिंह का तालाब है। इस ऐतिहासिक तालाब को देखने के लिए लोगों को कीचड़ से होकर जाना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर जूनियर स्कूल है। जवारे और कजली भी इसी मार्ग होकर निकाली जाती है।

बाजार से बेलाताल रोड को जोड़ने वाली कस्बे की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क कहां है और गड्ढे कहां है, इसका पता नहीं लगता है।

एक दशक पहले इस सड़क को लोक निर्माण विभाग ने बनवाया था, लेकिन कभी भी इस रोड की जिला पंचायत ने मरम्मत नहीं कराई। अब यह सड़क तबाह हो गई है। यह मार्ग कीचड़ से पटा है। इसी मार्ग से लोगों को साप्ताहिक हाट के लिए आना जाना पड़ता है।

बस स्टैंड से मुख्य बाजार जाने वाली एक किमी लंबी सड़क में भी एक एक फिट गहरे गड्ढे हैं। इस रोड पर नैपकिन और मिलन केंद्र है।

नैपकिन केंद्र में आए दिन जिलाधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी पहुंचते हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इसे बनवाने की पहल तक नहीं की है, जिससे सड़क पूरी तरह खत्म हो गई है। अब नाले नालियों का पानी सड़क में भर जाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed