फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   There was distance in the hearts, but SIR's helplessness brought them closer.

Mahoba News: दिलों में थीं दूरियां, एसआईआर की मजबूरी ले आई पास

Thu, 04 Dec 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
There was distance in the hearts, but SIR's helplessness brought them closer.
महोबा। एसआईआर का काम अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे नए-नए और रोचक किस्से भी देखने-सुनने को मिल रहे हैं। आपसी मनमुटाव, जमीनी बंटवारे के झगड़ों और प्रेम विवाह आदि कारणों से कई-कई वर्षों से जिन लोगों के बीच बोलचाल नहीं था, वे एसआईआर के चलते एक-दूसरे से संपर्क करते घूम रहे हैं। अपना फार्म लेने आई शालिनी ने बताया कि पांच साल पहले माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। भाभी से विवाद के बाद उसने मायके आना छोड़ दिया था लेकिन एसआईआर के चलते उसे आना पड़ गया और परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन

कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के कई गांव की बेटियों ने प्रेम विवाह कर लिया। इससे उनके परिजनों से दूरियां हो गईं और आना-जाना भी बंद हो गया। अब एसआईआर में फार्म भरने के लिए वर्ष 2003 का डाटा लेने के लिए वह परेशान हैं। कई लोग तो फोन और व्हाट्सअप के माध्यम से डाटा भेज दे रहे हैं तो वहीं कई घरों में वे बेटियां खुद ही अपना डाटा लेने आ रही हैं, जिनके रिश्ते शादी के बाद से अपने मायके पक्ष से खराब हो गए थे।
विज्ञापन

इसी तरह पनवाड़ी क्षेत्र में एसआईआर कार्य में लगे कर्मचारी नीरज बताते हैं कि उनके क्षेत्र के तीन भाईयों के परिवार ऐसे हैं जो कई वर्षों से बाहर रह रहे हैं और उनके एसआईआर फार्म यहां रखे हैं। गांव में उनके चौथे भाई का परिवार रहता है। जब चौथे भाई से फार्म लेने और फोटो, डाटा देकर वापस जमा करने के लिए कहा गया तो उन्होंने भाईयों से पिछले पांच सालों से कोई मतलब नहीं होने की बात कहकर फार्म लेने से ही इन्कार कर दिया। किसी तरह फोन नंबर तलाश कर जब बीएलओ ने तीनों भाईयों से संपर्क किया तो उन्हें अपने चौथे भाई की याद आई। बुधवार को चौथा भाई तीनों अन्य भाईयों के परिवार की फोटो और फार्म भरने के लिए जरूरी जानकारी लेकर अचानक बीएलओ के पास पहुंचा तो सभी लोग चौंक गए। उन्होंने बताया कि एसआईआर के बहाने ही सही पांच साल से बंद बोलचाल दोबारा शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाईयों ने चलाया कुंडी खटकाओ अभियान

महोबा/कबरई। गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत भाजपा ने कुंडी खटकाओ अभियान शुरू किया है। इसके तहत नगर मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में वोटर हेल्प डेस्क लगाई गई। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने हेल्प डेस्क पर सभी मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरवाए और घर-घर जाकर संपर्क किया। इस मौके पर संतोष गुप्ता, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष अवस्थी, अंकित शुक्ला आदि मौजूद रहे। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार एसआईआर सर्वे को लेकर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को गांधी और जवाहरनगर में मुनादी कराकर बीएलओ के साथ एसआईआर कार्य का सत्यापन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed