फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Theft incident revealed, three accused arrested

चोरी की घटना का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 May 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Theft incident revealed, three accused arrested
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र में दो दिन पहले दंपती का बैग चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से जेवर व नकदी बरामद की है। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना अजनर के अकौना गांव निवासी सुरेश कुमार कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ चार मई को बाइक से कस्बा कुलपहाड़ जा रहा था। मुढ़ारी गांव के खैरारी रोड के किनारे लगे हैंडपंप के पास सुरेश ने बाइक खड़ी कर दी। पत्नी ने अपना बैग बाइक के ऊपर रख दिया और हैंडपंप पर पानी पीने लगे। इस दौरान तीन युवक बैग चोरी कर भाग गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना के खुलासे के लिए एसपी सुधा सिंह ने एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसओजी प्रभारी राहुल परमार, कोतवाली के एसआई अवनीश कुमार यादव ने बेलाताल तिराहे से चोरी के तीनों आरोपियों यशवेंद्र राजपूत, दुर्गेश राजपूत व महेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से बेसर, नथ, अंगूठी व 2,200 रुपये की नकदी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed