फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The young man's body was found in the well, accused of murder

कुएं में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Thu, 14 May 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 14 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found in the well, accused of murder
 रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक की दस दिन बाद कुएं में लाश मिलने पर मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली कुलपहाड़ तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम मुढ़ारी निवासी जग्गू कुशवाहा (30) पुत्र ग्यासी कुशवाहा पिछले कुछ सालों से खेतों के पास मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहा था। चार मई को वह घर से कुलपहाड़ जाने की बात  कहकर घर से  निकला था, और देर रात तक घर नहीं पहुंचा। अगले दिन सुबह परिजनों ने उसकी रिश्तेदारी व आसपास के गांव में तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा, जिस पर उसके पिता ग्यासी कुशवाहा ने कोतवाली कुलपहाड़  में बेटे के गायब होने की सूचना दी। पुलिस के  काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार को ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ ट्रैक के पास कुएं में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस दी।
विज्ञापन

 पुलिस ने शव को बाहर निकाला, इसकी शिनाख्त मृतक के पिता ग्यासी कुशवाहा ने जग्गू कुशवाहा के रुप में की। शरीर पर चोटें पाए जाने पर हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने के कयास लगाए जा रहे है।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक  केके  गहलोत, सीओ कुलपहाड़  जीपी यादव घटना स्थल का निरीक्षण  किया। उधर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीजानगर के कुएं पर एक अज्ञात ग्रामीण का शव बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed