{"_id":"6324c7e3cd17955509683000","slug":"the-young-man-gave-his-life-by-hanging-mahoba-news-knp7184890165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के मवईखुर्द गांव में एक युवक ने सूने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मवई खुर्द निवासी मानिकचंद्र (25) अविवाहित था। गुरुवार को पिता विश्वनाथ व मां कौशिल्या मवेेशियों को लेकर खेतों की ओर गए थे। इसी बीच युवक ने मकान के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर शाम जब माता-पिता घर लौटे तो उसे फंदे पर लटकता देख होश उड़ गए।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों से जानकारी ली। चचेरे भाई जसवंत अनुरागी ने बताया कि मानिकचंद्र शराब का लती था। वह अलग रहता था और खाना खाने ही घर पर आता था। उधर थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की वजह पता करने के लिए जांच की जा रही है।