फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The worker was beaten at the barrier, threatened with death by showing a pistol.

Mahoba News: बैरियर पर कर्मी को पीटा, तमंचा दिखा जान से मारने की धमकी

Mon, 30 Mar 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 30 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The worker was beaten at the barrier, threatened with death by showing a pistol.
महोबा। जिला पंचायत की ओर से लगाए गए बैरियर पर खनिज ले जा रहे वाहनों की पर्ची काटने वाले एक कर्मचारी पर कुछ युवकों ने पीट दिया। भागने पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने घटना की जांच के बाद तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कबरई के पहरा मोड़ बाईपास पर जिला पंचायत की ओर से बैरियर लगा हुआ है। यहां से गुजरने वाले खनिज वाहनों को शुल्क देकर पर्ची लेनी पड़ती है। इसी बैरियर पर कबरई के इंदिरानगर निवासी रवि सिंह व रोहित द्विवेदी काम करते हैं। रवि सिंह ने बताया कि 27 मार्च की सुबह साढ़े चार बजे वह बैरियर पर आने वाले वाहनों की पर्ची काट रहा था। इसी दौरान एक स्कार्पियो पर सवार चार लोग आए और आते ही उसके गालियां देनी शुरू कर दी। उसने गाली देने से मना किया तो चारों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। वह अपनी जान बचाकर भागा तो एक युवक ने तमंचा सटा दिया और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। रवि ने बताया कि हमलावर एक-दूसरे को अभय सिंह व राम कहकर पुकार रहे थे। थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि स्कार्पियो चालक, अभय सिंह व राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed