फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The work of raising the floor of the district hospital started in mahoba

महोबाः जिला अस्पताल की फर्श ऊंचा करने का काम शुरू

Sun, 26 Jul 2020 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
The work of raising the floor of the district hospital started  in mahoba
जिला अस्पताल के गेट के पास निरीक्षण करते ईओ - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। रविवार को जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ मंत्रणा कर अस्पताल में जलनिकासी की कार्ययोजना पर जोर दिया। साथ ही जल्द से जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पालिका प्रशासन ने खुदाई कराकर फर्श को ऊंचा करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन बीबी अग्रवाल और अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज के साथ अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर जलभराव को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त अंदाज में कहा कि अस्पताल के वार्डों व परिसर में किसी भी कीमत पर पानी नहीं भरना चाहिए।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अस्पताल गेट के पास नाले के काफी निचले हिस्से में स्लैब पड़ी होने के कारण सफाई न होने से जल निकासी नहीं हो पा रही थी। ड्रिल मशीन से नाले के स्लैब को तुड़वाने के बाद उसकी ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। साथ ही नाले की सफाई भी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अस्पताल परिसर में आठ गुणे 11 का चैंबर बना दिया गया है। जिसमें पंपिंग मशीन रखकर चैंबर से पानी फेंका जाएगा। उधर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने भी जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार कर पानी की समस्या के बावत कार्य शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed