{"_id":"69557c766e6cda6495076d2a","slug":"the-wife-along-with-her-lover-had-murdered-her-husband-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-121121-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
Thu, 01 Jan 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के मोहल्ला शास्त्रीनगर में 20 दिन पहले पहाड़ पर मिले युवक के क्षत-विक्षत शव के मामले में पत्नी व उसका प्रेमी ही हत्यारा निकला। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
कस्बा कबरई के शास्त्रीनगर के पास स्थित पहाड़ पर 11 दिसंबर को इसी वार्ड के निवासी श्यामसुंदर सैनी का शव मिला था। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। मंगलवार को मृतक श्यामसुंदर के बेटे कृष्णकांत ने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ थाना कबरई पहुंच तहरीर दी थी। बताया था कि बांदा-जसपुरा के गौरीकला गांव निवासी सुजीत कुमार उर्फ लालू सैनी पिछले एक वर्ष से उसके घर में रहता था। वह रिश्ते में श्यामसुंदर का भांजा है। इसी दौरान उनकी मां गोमती से सुजीत का प्रेम प्रसंग चलने लगा। इसको लेकर आए दिन घर में विवाद होता था।
बेटे ने बताया कि मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने बुधवार को हत्या के आरोपी मृतक की पत्नी गोमती और सुजीत कुमार को शास्त्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो चाकू व एक ईंट का टुकड़ा बरामद हुआ। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है।