फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The water tank collaThe water tank collapsed within six months.psed within six months.

Mahoba News: छह माह के अंदर ही ध्वस्त हुई पानी की टंकी

Mon, 19 Jan 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 19 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The water tank collaThe water tank collapsed within six months.psed within six months.
कबरई (महोबा)। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत नगर पंचायत की ओर से कस्बे के विभिन्न वार्डों में स्थापित की गई पानी की टंकियों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब छह माह पहले लगभग दस लाख रुपये प्रति टंकी की लागत से पांच-पांच हजार लीटर क्षमता वाली दस टंकियों को स्थापित कराया गया लेकिन घटिया काम के चलते छह माह के अंदर ही टंकियां ध्वस्त होने लगी हैं। इससे नगरवासियों में नाराजगी है।
विज्ञापन



कस्बे के प्राचीन मराठी हनुमान मंदिर परिसर में बनाई गई पानी की टंकी महज छह माह के अंदर धराशायी हो गई। मंदिर के महंत आदर्श शरणदास ने बताया कि अगस्त 2024 में टंकी स्थापित की गई थी। टंकी रखने के लिए बनाया गया लोहे का फ्रेम बेहद कमजोर था, जिसकी वजह से वह स्वतः गिर गया और टंकी चकनाचूर हो गई। हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन




नगर पंचायत के अवर अभियंता शिवचंद ने बताया कि काम के समय ठेकेदार को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई थी। मानकों के अनुरूप दोबारा टंकी निर्माण के लिए ठेकेदार को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed