{"_id":"69a5ebc6062dd3925903a91f","slug":"the-upliftment-of-society-is-possible-only-through-the-strength-of-the-organization-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123023-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: संगठन की मजबूती से ही समाज का उत्थान संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: संगठन की मजबूती से ही समाज का उत्थान संभव
Tue, 03 Mar 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। ब्राह्मण महासभा कुलपहाड़ की ओर से सोमवार को एक पैलेस में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव राष्ट्र व समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन की मजबूती से ही समाज का उत्थान संभव है और युवाओं को शिक्षा व संस्कारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में पं. विजय बहादुर पटैरिया की ओर से लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया। इसके बाद ब्राह्मण समाज कुलपहाड़ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष के रूप में अनिल अरजरिया को शपथ दिलाई गई। साथ ही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। इस मौके पर निर्दोष दीक्षित, सौरभ तिवारी, मनोज शुक्ला, नितेंद्र चौबे, श्रीप्रकाश अरजरिया आदि मौजूद रहे।