फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The unpaid bills are flying like millions senses

लाखों का बकाया बिल देख उड़ रहे होश

Sat, 07 May 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 07 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
The unpaid bills are flying like millions senses
बिजली का मीटर अब होगा घर के बाहर

महोबा। बिजली जुल्म के खिलाफ बुंदेली समाज के तत्वावधान में चल रहे बेमियादी अनशन में पीड़ित उपभोक्ताओं की शिरकत दिनोदिन बढ़ रही है। एक हफ्ते से अनशन पर बैठीं सुमित्रा देवी को बिजली विभाग ने एक लाख तीन हजार का बिल भेजा है। 26 हजार का बिल पाकर रिक्शाचालक के होश उड़ गए।

विज्ञापन


 शुक्रवार को आल्हा चौक में चल रहे अनशन में शामिल बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने बताया विद्युत विभाग शिकायतों के निस्तारण में रुचि नहीं दिखा रहा है। अनशन स्थल पर 606 शिकायतें विभाग को संबंधित कागजात के साथ सौपी गई, लेकिन एक माह बाद इनके निस्तारण की कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


समस्या से त्रस्त उपभोक्ता विभागीय दफ्तार और अनशन स्थल के चक्कर लगा रहे हैं। सभी शिकायतें बिल संशोधन और विद्युत भार कम करने की है।  संरक्षक सुखनंदन सिंह यादव ने कहा जो काम बिजली विभाग को आल्हा चौक में समाधान केंद्र खेालकर करना था वह बुंदेली समाज कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री अजय बरसैया ने बताया पूर्व मंत्री सिद्वगोपाल साहू के समक्ष तय हुआ था सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान केंद्र खुलेगा लेकिन कुछ नहीं हुआ। अनशन में राजकुमार द्विवेदी, सूरज प्रकाश खरे, योगेश गुप्ता,अमरचंद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed