{"_id":"5738c47b4f1c1b2c3fac71f2","slug":"the-two-storey-building-under-construction-workers-dropped-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला निर्माणाधीन भवन से गिरा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंजिला निर्माणाधीन भवन से गिरा मजदूर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 16 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में युवक की मौत पर रोते विलखते परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दालमील में दो मंजिला निर्माणाधीन भवन से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद काम कर रहे मजदूरों ने खलबली मच गई। परिजनों का आरोप है कि भवन मालिक ने हादसे की सूचना उन्हें नहीं दी।
विज्ञापन
कुलपहाड़ कस्बे में दालमील के लिए भवन निर्माण का काम कराया जा रहा है। ग्राम गोरखा निवासी सुरेश कुमार (40) पुत्र सुंदरलाल सोनी यहां मजदूरी करता था। शनिवार की शाम वह निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा था। तभी पैर फिसल कर नीचे जा गिरा। आनन फानन में अन्य मजदूरों ने उसे सीएचसी कुजपहाड़ पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
झांसी में इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। मृतक की पत्नी प्रमोद कुमारी ने बताया कि तीन बीघा खेती में पैदावार न होने से उसका पति मेहनत मजदूरी का काम करने लगा था। पति की मौत के बाद अब उसके दोनों बच्चों की परवरिश कैसे होगी। मृतक के बहनोई मानिकचंद्र ने आरोप लगाया कि भवन मालिक ने हादसे की सूचना परिजनों को नहीं दी। जब वह झांसी पहुंचे, तो सुरेश की मौत हो चुकी थी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन