फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The temperature rose by three degrees in two days due to sunshine.

Mahoba News: धूप निकलने से दो दिन में तीन डिग्री तापमान बढ़ा

Tue, 13 Jan 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 13 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The temperature rose by three degrees in two days due to sunshine.
महोबा। पिछले दो दिन से धूप निकलने से मौसम में सुधार होने के साथ तापमान भी बढ़ने लगा है। दो दिन में अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ गया। मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर स्थिर रहा। मौसम खुलने से पाले से प्रभावित हो रही सरसों व पान की फसल को फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन

दो दिन पहले तक ठंड जोरों पर रही। तब अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस था। कड़ाके की सर्दी के साथ ही सुबह और रात को जहांं कोहरे के कहर व शीतलहर चलने से लोग परेशान थे। वहीं अब धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। मंगलवार की दोपहर लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते रहे। एकाएक मौसम में परिवर्तन होने से मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। किसान दिनेश, प्रीतम, देवीदीन आदि का कहना है कि पाले से खराब हो रही सरसों और पान की फसल को संजीवनी मिली है। यदि कोहरा एक सप्ताह और छाया रहता तो इन फसलोंं को भारी नुकसान होता। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन के समय लोगों को ठंड से हल्की राहत मिलेगी लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी के कारण शाम के समय ठंड सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed