फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The slogan "Jo Bole So Nihal" echoed during the morning procession...

Mahoba News: प्रभात फेरी में गूंजा जो बोले सो निहाल...

Sun, 28 Dec 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 28 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The slogan "Jo Bole So Nihal" echoed during the morning procession...
फोटो 27 एमएएचपी 14 परिचय-प्रभात फेरी में सबद कीर्तन करते सिख समाज के लोग। संवाद
महोबा। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव को एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उत्सव से पहले शहर में प्रतिदिन प्रभातफेरी निकालकर एकता का संदेश दिया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों के लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रभात फेरी में जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल की गूंज सुनाई दे रही है। तीन जनवरी को शहर के गुरुद्वारा में विशेष आयोजन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के जसपाल सिंह ने बताया कि सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती कैलेंडर के अनुसार शनिवार को मनाई जानी थी लेकिन गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने तीन जनवरी को प्रकाशोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। प्रकाशोत्सव को एकता दिवस के रूप में मनाने की तैयारी के बीच 25 दिसंबर से प्रत्येक दिन प्रभातफेरी निकाली जा रही है। शनिवार को भी गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न मार्गों से प्रभातफेरी निकालकर एकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर इकबाल सिंह, गुरमीत सिंह, मनप्रीत सिंह, बलवीर सिंह, भागीरथ नगायच, पुष्पेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed