{"_id":"71dac2e273f15268becae1e9f86a745c","slug":"the-sdm-sought-surrounded-kisanaen-czech-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानाें ने एसडीएम को घेर मांगी चेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानाें ने एसडीएम को घेर मांगी चेक
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। लेखपाल द्वारा राहत राशि की चेकाें के वितरण में अनियमितता और भेदभाव किए जाने से नाराज ग्राम धवारी के एक सैकड़ा किसानाें ने बुधवार को तहसील पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने उप जिलाधिकारी नन्हकू को घेरकर लेखपालों की शिकायत कर नियमानुसार चेक वितरण करने और लेखपालों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की।
विकासखंड चरखारी के ग्राम धवारी के प्रधान रामगोपाल, लाल सिंह, राजेश, छोटे सिंह, बहादुर, राकेश सहित एक सैकड़ा किसान बुधवार को तहसील चरखारी पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी नन्हकू को घेर लिया। एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में किसानों ने बताया कि लेखपालों द्वारा राहत राशि की चेक वितरण में जमकर अनियमितताएं की जा रही हैं। किसानों ने बताया कि उमादेवी पत्नी शिवकुमार भूमिहीन है इसके बाद भी लेखपाल ने उसके नाम 18 हजार की चे बनाकर दे दी है।
जबकि लाल सिंह और राजेश के पास 13-13 बीघा जमीन होने के बाद भी अभी तक चेक नसीब नहीं हुई है। पत्र में बताया कि धवारी के ही राधिकाशरण के पास चार बीघा जमीन होने पर उसे आठ हजार रुपये जबकि ब्रजभूषण को चार बीघा जमीन पर 18 हजार रुपये की चेक दी गई है। श्यामाबाई को एक बीघा जमीन पर 1500 रुपये की चेक देने के बाद उसी भूमि पर बेटे को भी 1500 रुपये की चेक दी गई है। किसानाें ने एसडीएम से लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने और नियमानुसार चेकाें का वितरण कराए जाने की मांग की।