फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The sapahis remember by celebrating the 87th birth anniversary of janeshwar mishr in mahoba

महोबा: सपाइयों ने छोटे लोहिया की 87वीं जयंती मनाकर किया याद

Wed, 05 Aug 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
The sapahis remember by celebrating the 87th birth anniversary of janeshwar mishr in mahoba
छोटे लोहिया की जयंती पर पुष्प अर्पित करते सपा पदाधिकारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। समाजवादी पार्टी के लोहिया भवन स्थित जिला कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया पं. जनेश्वर मिश्र की 87वीं जयंती मनाई। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रानसिंह यादव ने कहा कि प्रख्यात समाजवादी विचारक व पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. जनेश्वर मिश्र वर्ष1953 में इलाहाबाद में पढ़ाई करने आए थे और डॉ. राम मनोहर लोहिया के संपर्क में आने के बाद समाजवादी रंग में ही रंग गए। वह वर्ष 1969 में पहली बार सांसद बने और वर्ष 1977 में वह केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री बनाए गए। वर्ष 1989 में वह संचार राज्यमंत्री रहे। वर्ष 1994 में राज्यसभा सदस्य बने और वर्ष 1996 में उन्हें जल संसाधन मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐसे कार्य किए, जो आज भी प्रेरणाश्रोत हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, महिला सभा जिलाध्यक्ष अवध किशोरी यादव, चौधरी रोहित यादव, रोशन अली, धीरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह यादव, अभिषेक कुमार, मनोहर राजपूत, अनिल सम्राट, धर्मेंद्र अतरौलिया, मुकेश यादव, आनंद द्विवेदी, कफील खान व संतोष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed