फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The salesman had fabricated a story of robbery.

Mahoba News: सेल्समैन ने रची थी लूट की फर्जी कहानी

Fri, 16 Jan 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The salesman had fabricated a story of robbery.
-सेल्समैन ने अपने एक अन्य साथी को बुलाकर बंधवाए थे हाथ
विज्ञापन

-पुलिस ने सेल्समैन व उसके साथी को किया गिरफ्तार, 60 हजार बरामद
फोटो 15 एमएएचपी 07 परिचय-पुलिस गिरफ्त में सेल्समैन व उसका साथी। स्रोत: पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र में शराब सेल्समैन द्वारा डेढ़ लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीने जाने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जांच में पता चला कि सेल्समैन ने शराब बिक्री के रुपयों को निजी कार्यों में खर्च कर दिया था और बैग लूटे जाने की झूठी कहानी गढ़ी थी। उसने एक साथी की मदद से अपने हाथ भी बंधवाए थे। पुलिस ने सेल्समैन और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है और 60 हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
मामला तब सामने आया जब शहर के टूरिस्ट बंगला निवासी सुभाषचंद्र, जो कस्बा कुलपहाड़ में संचालित कंपोजिट शराब ठेके के साझेदार हैं, ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि ठेके में देवचंद्र यादव उर्फ भोला सेल्समैन के रूप में काम करता है। 13 जनवरी को भोला शराब की बिक्री के डेढ़ लाख रुपये लेकर महोबा आ रहा था। इसी दौरान पचपहरा गोशाला के पास दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उसे रोका, मारपीट की और बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


एसपी प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने सर्विलांस टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में हुई कड़ाई से पूछताछ में शराब सेल्समैन देवेंद्र यादव ने बैग छीने जाने की मनगढ़ंत कहानी रचने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसने शराब दुकान के करीब एक लाख रुपये खर्च कर दिए थे, जिसमें 70 हजार रुपये वह दिवाली मेले के दौरान जुए में हार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष धनराशि उसने पत्नी और बच्चों की बीमारी में खर्च कर दी थी। 13 जनवरी को वह दो दुकानों का 60 हजार रुपये लेकर महोबा आ रहा था। इस गबन को छिपाने के लिए उसने अपने साथी सुरेंद्र के साथ मिलकर साजिश रची थी। योजना के तहत उसने पचपहरा गोशाला के पास सड़क किनारे स्वयं अपने पैर बांध लिए और साथी से हाथ बंधवाकर राहगीरों को बुलाया, ताकि लूट की झूठी कहानी बनाई जा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed