{"_id":"5e49c79ad9fc1dee09fbbc951f244e1e","slug":"the-poor-get-free-flat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को मुफ्त मिलेंगे फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को मुफ्त मिलेंगे फ्लैट
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसरा आवास योजना के तहत जिले के 468 गरीबों को फ्लैट मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 22 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है, साथ ही इन फ्लैट्स के निर्माण के लिए नवोदय विद्यालय के पास तीन एकड़ जमीन भी अधिग्रहीत कर ली गई है।
आसरा आवास योजना के तहत जिला मुख्यालय में 22 करोड़ रुपये की लागत से 468 आवासों का निर्माण कराया जाना है। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था सीएनडीए को सौंपी गई हैे। तीन मंजिला इमारत में प्रत्येक फ्लैट में एक कमरा, बरामदा, किचिन और बाथरूम का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना से सैकड़ों गरीबों का पक्के मकानों में रहने का सपना पूरा हो सकेगा। योजना के तहत गरीब और पात्र लोगों को फ्लैट दिए जाएंगे। सपा सरकार ने गरीबों को पक्के आवास देने के लिए आसरा आवास योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत प्रत्येक जिले मेें गरीबों को चिंहित कर उन्हें आशियाने दिए जाएंगे। इसके लिए जिला नगरीय विकास अधिकरण (डूडा) में फार्म भरकर जमा किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह के निर्देश पर लेखपाल और कानूनगो ने जवाहर नवोदय विद्यालय के पास पड़ी ग्राम समाज की भूमि की नाप कर इमारत के लिए डूडा विभाग को दे दी है।
आसरा आवास योजना के तहत निर्मित कराए जाने वाले फ्लैट पाने के इच्छुक गरीब अभ्यर्थी फार्म लेकर जिला नगरीय विकास अधिकरण कार्यालय में जमा कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थी को 25 वर्ग मीटर एरिया का फ्लैट मिलेगा। आवासहीन गरीबों को आवास मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
इबरार अहमद
एपीओ, महोबा
चरखारी, कुलपहाड़ में कच्चे मकान होंगे पक्के
आसरा आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले 2331 लाभार्थियों में से 1431 लाभार्थियों के जल्द ही कच्चे मकानों को महकमा पक्के मकान में तब्दील कराएगा। इसके लिए शासन ने चरखारी और कुलपहाड़ के पात्रों के कच्चे मकान बनाने की स्वीकृति दे दी है। जबकि महोबा के 900 लाभार्थियों के आवेदन पत्रों पर विचार किया जाना है। जिला मुख्यालय के कच्चे मकान मालिकों को अभी पक्का मकान बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।