फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The performance of the crop farmers

फसल बर्बाद होने से किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 18 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
The performance of the crop farmers
 बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसानों ने बुधवार को तहसील में खराब फसल को दिखाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर बर्बाद फसलों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विकासखंड कबरई के ग्राम बरा के आधा सैकड़ा से ज्यादा किसान बुधवार को ओलावृष्टि से बर्बाद फसल लेकर तहसील महोबा पहुंचे। जहां पर किसानों ने फसल हाथ में लेकर प्रदर्शन किया और लेखपालों द्वारा सही सर्वे न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए दुबारा सर्वे कराए जाने की मांग की। उप जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में किसानों के बताया कि दो दिन तक हुई बारिश और ओलावृष्टि से चना, मटर, मसूर, लाही और अरहर व गेहूं की 80 फीसदी से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई है। जिससे किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि लेखपालों द्वारा न तो अभी कोई रिपोर्ट बनाई गई है और न ही ठीक तरह से सर्वे किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में जवाहर अहिरवार, दयाराम, मुश्ताक, नरेश, बल्देव, दुलीचंद्र अहिरवार, दीनदयाल, दुर्जन, बेनीप्रसाद, हल्काईं, सूरज तिवारी सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed