फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The pagoda resonated with the cheers of Bam-Bam Bhole

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजायमान रहे शिवालय

Mon, 16 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The pagoda resonated with the cheers of Bam-Bam Bhole
द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर में पूजा-अर्चना करती महिलाएं - फोटो : MAHOBA
महोबा। सावन के आखिरी सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। भक्तों ने भगवान शिव का दूध, दही, शहद व जल से अभिषेक कर माथा टेका। सावन के अंतिम सोमवार को अनुष्ठानों की धूम रही। मंदिरों और घरों में पार्थिव शिवलिंग निर्माण व हवन-यज्ञ के आयोजन चलते रहे।
विज्ञापन

मान्यता है कि इस माह भगवान शिव की पूजा-आराधना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती है। सावन के अंतिम सोमवार को शहर के शिवतांडव मंदिर, रामकथा मार्ग स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर, बलखंडेश्वर मंदिर, बड़ी चंद्रिका स्थित विशाल शिव मंदिर समेत सभी शिवालयों में सुबह पांच बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने भगवान शिव की श्रृद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

अंतिम सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ बलखंडेश्वर मंदिर में रही। जहां पूरे दिन पूजा-अर्चना के लिए भक्तों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर में चल रहे मिट्टी के शिवलिंग निर्माण में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के दौरान कुछ भक्त मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करते नजर आए। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा।

मिट्टी के शिवलिंग निर्माण में जुटे भक्त

मिट्टी के शिवलिंग निर्माण में जुटे भक्त- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed