फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The old note are not deposited in the State Bank of VAT

स्टेट बैंक में पुराने नोट से जमा नहीं हो रहा वैट

Tue, 15 Nov 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 15 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
The old note are not deposited in the State Bank of VAT
rupees
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पुराने नोटों से वैट की धनराशि जमा न होने से व्यापारी परेशान हैं। परेशान अधिकारियों ने डीएम से बैंक में अन्य जिलों की भांति वैट जमा कराने की गुहार लगाई है। वहीं, राजस्व घटने से विभाग के आला अफसरों की नींद उड़ गई है।बड़े नोट का चलन बंद हो जाने के बाद स्टेट
विज्ञापन


बैंक ने वैट की धनराशि जमा कराना बंद कर दिया। जिससे जिले के व्यापारी परेशान हो गए और बकाएदारी से बचने के लिए उन्होंने डिप्टी कमिशभनर कार्यालय में अधिवक्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की। वाणिज्यकर के डिप्टी कमिश्नर आरपी त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार ने 8 नवंबर को
विज्ञापन


नोट बंद करने के गजट के बाद 10 नवंबर को नया संशोधित गजट जारी किया। जिसमें राजस्व देनदारी के लिए पुराने नोट बैंकों को स्वीकार करने के निर्देश गजट संख्या 3408 में दिए गए हैं। फिर भी स्टेट बैंक वैट  की राशि जमा नहीं करा रहा है। अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता ने कहा कि गाजियाबाद ललितपुर झंासी
विज्ञापन
विज्ञापन


सहित सभी जिलों में पुराने नोट पर वैट बैंक स्वीकार कर रही है।असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि बैंक के आरएम बांदा से भी बात कर चुके हैं लेकिन वैट बैंक नहीं जमा करा रहा। बैठक के बाद अधिकारी डीएम वीरेश्वर सिंह से मिले उन्होंने बैंक प्रबंधन से बात कर कार्रवाई का भरोसा दिया।


एसबीआई के बरिष्ठ प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि जब तक उच्चधिकारियों के निर्देश नहीं मिल जाते कोई भी सरकारी जमा पुराने नोटों पर नहीं किया जा सकता। खाते से चैक द्वारा वैट सहित सभी प्रकार के जमा स्वीकार किए जा रहे हैं। बैठक में सीटीओ अमित कुमार, जगदीश कुमार, कालूराम, अरूण पुरवार, धीरेंद्र, ह्रदेश गुप्ता, ब़ृजेंद्र, नीरज वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed