{"_id":"69cd65af0212ddac71060d9d","slug":"the-newly-arrived-sp-took-charge-and-examined-the-law-and-order-situation-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123890-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नवागत एसपी ने संभाली कमान, परखी कानून व्यवस्था की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नवागत एसपी ने संभाली कमान, परखी कानून व्यवस्था की स्थिति
Thu, 02 Apr 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
महोबा। नवागत पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बुधवार को जनपद महोबा के पुलिस विभाग की कमान संभाल ली। उनके कार्यालय पहुंचने पर अधिकारी व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की और जिले की भौगोलिक स्थिति, पृष्ठभूमि, संवेदनशील क्षेत्रों, महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी ने अपराध शाखा, अभिलेखागार, जनसुनवाई प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के सभी पटलों के कार्य करने के तरीके व साफ-सफाई आदि पर संतोष जताया। उधर, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के स्थानांतरण पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी शशांक सिंह, अपर एसपी वंदना सिंह के अलावा अन्य अधिकारियों ने प्रबल प्रताप सिंह को विदाई दी। इस मौके पर सीओ सदर अरुण कुमार सिंह, सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड, सीओ चरखारी दीपक दुबे आदि मौजूद रहे।