{"_id":"69580da9cb8241c3a505d35a","slug":"the-murder-suspects-father-is-pressuring-the-victims-family-to-withdraw-the-case-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-121185-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: हत्यारोपी का पिता मुकदमा वापस लेने का बना रहा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: हत्यारोपी का पिता मुकदमा वापस लेने का बना रहा दबाव
Fri, 02 Jan 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में श्यामसुंदर सैनी की हत्या के मामले में जेल गए आरोपी का पिता अब मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे परेशान मृतक के बच्चों ने रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंच सुरक्षा की गुहार लगाई है।
कबरई निवासी श्यामसुंदर सैनी का शव 11 दिसंबर को पहाड़ पर मिला था। जांच में सामने आया कि श्यामसुंदर की हत्या उसकी पत्नी गोमती व प्रेमी सुजीत कुमार ने की थी। मृतक के बेटे कृष्णकांत की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। 31 दिसंबर को पुलिस ने गोमती और उसके प्रेमी सुजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब आरोपी सुजीत का पिता कृष्णकांत पर मुकदमा लेने का दबाव बना रहा है। शुक्रवार को कृष्णकांत, अपने भाई बालकृष्ण, बहन पूजा, मामा राकेश सैनी व मौसी उर्मिला के साथ थाने पहुंचा। बताया कि आरोपी का पिता ने उनके घर आकर न केवल गाली गलौज की, बल्कि दर्ज कराया गया हत्या का मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।