फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The most memorable moment to win against Pakistan with two wickets: Nehra

पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट लेकर जीत दिलाना सबसे यादगार पल: नेहरा

Tue, 25 Feb 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The most memorable moment to win against Pakistan with two wickets: Nehra
महोबा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा मंगलवार को विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम निसवारा पहुंचे। नेहरा को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने को लेकर युवाओं और क्रिकेटप्रेमियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। पत्रकारों से मुखातिब हुए पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि प्रयासरत खिलाड़ियों को तत्काल सफलता न मिलने पर हताश नहीं होना चाहिए, बल्कि अगली बार सफल होने के विश्वास के साथ तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद व पूर्व महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह के थाना पनवाड़ी के ग्राम निसवारा स्थित फार्म हाउस में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा व जहीर खान का आगमन तय हुआ था, किसी कारण से जहीर खान नहीं आ सके। निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से हरपालपुर आए। जहां से वह पूर्व महाधिवक्ता के निसवारा स्थित फार्म हाउस पहुंचे। सुबह नौ बजे तक विश्राम के बाद वह इंडस वैली पब्लिक स्कूल राठ के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने बच्चों को खेल की बारीकियां बताई।
विज्ञापन

राठ रवाना होने से पहले पत्रकारों ने पूर्व तेज गेंदबाज से उनके यादगारों मैचों की जानकारी ली, इस पर आशीष नेहरा ने बताया कि यादगार मैच तो बहुत हैं, पर सबसे यादगार मैच वर्ल्ड कप 2003 में इग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट लेना और वर्ष 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 351 रन बनाए थे। काफी रोमांचक मैच में अंतिम ओवर उन्हें दिया गया। मैच जीतने के लिए पाकिस्तान को 11 रन की आवश्यकता थी, जिसमें पाकिस्तान 6 रन ही बना सका और हमने मैच जीत लिया। मैच में उन्होंने छह रन देकर दो विकेट लिए थे, वह पल यादगार था। इस मौके पर इंडस वैली स्कूल के प्रबंधक विशाल सिंह, ग्राम प्रधान लौलारा सूर्य विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed