फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The missing money back from bank account

बैंक ने वापस दी खाते से गायब रकम

Sat, 13 Aug 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 13 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
The missing money back from bank account
money
बैंक खातों से पैसा गायब होने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। ऐसा ही मामला शहर के बैंक आफ बड़ौदा में हुआ। ग्राहक के खाते से 10 हजार की नगदी गायब हो गई। ग्राहक ने बैंक पहुंच कर हंगामा काटा और प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तब कहीं जाकर उसके खाते में रकम वापस डाली गई। शहर के मोहल्ला गांधी नगर बजरंग चौक
विज्ञापन


निवासी धनीराम स्वर्णकार का खाता बैंक आफ बड़ौदा में है। 12 अगस्त को धनीराम बैंक में पैसा जमा करने गया। पासबुक में इंट्री कराने पर खाते से 10 हजार रुपये गायब था। धनीराम ने बैंक कैशियर से पैसा गायब होने की जानकारी मांगी तो कैशियर भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। उसने बैंक मैनेजर संतोष कुमार को मामले से अवगत कराया। आरोप लगाया
विज्ञापन


कि कैशियर ने खाते से 29 मार्च को फर्जी तरीके से पैसा निकाला है। इसके बाद धनीराम ने बैंक में हंगामा काटा, तब बैंक ने ब्याज सहित 10110 रुपये की धनराशि धनीराम के खाते में जमा कर दी गई। इस मामले में शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया ‌‌कि बैंक आफ बड़ौदा में धनीराम नाम के दो खाताधारक होने के कारण भूलवश दूसरे धनीराम को 10 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान कर दिया गया। शुक्रवार को शिकायतकर्ता धनीराम पैसा जमा करने आया और उसी दौरान पासबुक में इंट्री कराई तो उसके खाते से 10 हजार गायब मिले। शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुराने बाउचर निकलवाने पर पता चला तो धोखे से धनीराम को भुगतान हो गया है। उसने आकर 10 हजार रुपये लिए जाने की बात स्वीकारी। शिकायतकर्ता धनीराम के खाते में ब्याज सहित पैसा डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed