फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The issue of the 18 km stretch of highway that is uprooted has become a topic of discussion.

Mahoba News: हाईवे की 18 किमी. उखड़ी सड़क का गूंजा मुद्दा

Wed, 10 Dec 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 10 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The issue of the 18 km stretch of highway that is uprooted has become a topic of discussion.
महोबा। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में कबरई से महोबा तक 18 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग की गड्ढा युक्त सड़क का मुद्दा गूंजा। यह सड़क लंबे समय से बदहाल है। डेढ़ साल से उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारी हर बार यह समस्या उठा रहे हैं लेकिन आज तक सड़क दुरुस्त नहीं हुई। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को कबरई से महोबा तक सड़क पर जल्द काम शुरू कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिले के खनिजों के अवैध परिवहन, कस्बा कबरई में पेयजल की आपूर्ति व खनिज न्यास निधि से कराए गए कार्यों की गुणवत्ता ठीक न होने के मामले सामने आए। डीएम ने वरिष्ठ खान अधिकारी आरबी सिंह और अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय को कार्य समय से कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मकरबई के रेलवे अंडरपास के आगे 70 मीटर का कार्य खनिज न्यास निधि से स्वीकृत होने के बावजूद प्रारंभ न होने के मामले में डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने वरिष्ठ खान अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करते हुए फोटोग्राफ समेत प्रगति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम व समिति को जनपद में विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र पहरा और खन्ना के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। निजी औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाने से संबंधित योजना के बारे में भी समिति को बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ बलराम कुमार, एडीएम कुंवर पंकज, उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज, उद्यमियों के संगठन के देवेंद्र मिश्रा, बाल किशोर द्विवेदी, भागीरथ नगायच, रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed