फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The issue of running city buses in Mahoba resonated in the House.

Mahoba News: सदन में गूंजा महोबा में सिटी बस संचालित किए जाने का मुद्दा

Sun, 22 Feb 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The issue of running city buses in Mahoba resonated in the House.
महोबा। शहर महोबा में सिटी बसों का संचालन किए जाने का मुद्दा विधान परिषद के सदन में गूंजा। चरखारी निवासी एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने शहर में चार सिटी बसें चलाए जाने की मांग की है। इससे अब महोबा शहर में सिटी बसों के संचालन की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

एमएलसी ने नियम 110 के तहत यह मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि महोबा मुख्यालय की आबादी डेढ़ लाख से अधिक है। शहर के कलक्ट्रेट लगभग पांच किलोमीटर, विकास भवन तीन किलोमीटर, प्राइवेट बस स्टैंड चार किलोमीटर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पांच किलोमीटर दूर स्थित है। अन्य विभागीय कार्यालय, शिक्षण संस्थाएं व जनसुविधा से जुड़े केंद्र दूर स्थित हैं। इन सभी स्थानों के दूरस्थ होने से दूरदराज की जनता, किसानों और शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों को आवागमन में काफी धन खर्च करना पड़ता है व समय भी व्यर्थ होता है। लोगों की सुविधा को देखते हुए महोबा मुख्यालय में कम से कम चार सिटी (सीएनजी) और एसी बसों का संचालन किया जाना जरूरी है। इससे सरकार की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने सिटी बसों का संचालन तत्काल किए जाने की मांग की। एमएलसी की ओर से यह मुद्दा सदन में उठाए जाने से अब शहर में सिटी बसों का संचालन होने की उम्मीद है। इससे लोगों को आवाजाही में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed