फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The issue of arbitrariness of district school inspectors dominated the convention

Mahoba News: अधिवेशन में छाया रहा जिला विद्यालय निरीक्षकों की मनमानी का मुद्दा

Mon, 24 Mar 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 24 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The issue of arbitrariness of district school inspectors dominated the convention
महोबा। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय प्रबंध सभा के चित्रकूट व झांसी मंडल का संयुक्त अधिवेशन रविवार को शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षकों की ओर से नियम विरुद्ध तरीके से मनमानी कर प्रबंधतंत्रों का उत्पीड़न करने और विद्यालयों की अनुशासन व्यवस्था खराब करने का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

अधिवंशन में विभिन्न अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों के 150 प्रबंधक शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रांतीय कार्यकारणी के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि आगामी 17 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा निदेशक लखनऊ परिसर में धरना व उपवास का नोटिस दिया जा चुका है। जिस पर निदेशक ने अनियमित कार्य करने वाले सात संयुक्त शिक्षा निदेशकों व 12 जिला विद्यालय निरीक्षकों को लखनऊ तलब कर संगठन के पदाधिकारियों के साथ नौ अप्रैल को बैठक प्रस्तावित की है।
विज्ञापन

नौ अप्रैल को निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 17 अप्रैल को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के विधि परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष इंदुभाल त्रिपाठी ने कहा कि प्रबंधतंत्रों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले निर्णय को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रांतीय महामंत्री मनमोहन तिवारी ने अन्य मंडलों में भी इसी प्रकार से अधिवेशन आयोजित कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इससे पहले छात्राें ने आल्हा गायन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चित्रकूटधाम मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी, मंडलीय सचिव जीतेंद्र बहादुर, मध्यांचल सचिव प्रभाकर श्रीवास्तव, पश्चिमांचल सचिव दीपक द्विवेदी, झांसी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष न्याय मोहम्मद, विनीत अग्निहोत्री, शशांक गुप्ता, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed