फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The investigation team reached the hospital with the patient, blood was offered

मरीज को लेकर अस्पताल पहुंची जांच टीम, चढ़ाया गया खून

Tue, 31 May 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The investigation team reached the hospital with the patient, blood was offered
महोबा। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को खून चढ़ाने के नाम पर पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क वसूलने और खून के स्थान पर ग्लूकोज चढ़ाने के मामले में चल रही जांच के लिए गठित टीम मंगलवार को मरीज के घर पहुंची। मरीज व उसकी मां के बयान दर्ज करने के बाद जांच टीम मरीज को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाई। जहां संबंधित ब्लड ग्रुप के खून की व्यवस्था कराकर मरीज को चढ़ाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि थाना श्रीनगर के भंडरा गांव निवासी जुगल किशोर बीमार था। 23 मई को उसकी मां रामकुमारी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। खून चढ़ाने के नाम पर वार्ड आया राजकुमारी ने पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क वसूल लिया था और खून के स्थान पर ग्लूकोज में इंजेक्शन डालकर चढ़ा दिया था। युवक की हालत में सुधार न होने पर मां ने विरोध जताते हुए अस्पताल प्रशासन से शिकायत की थी और बेटे को लेकर छतरपुर इलाज के लिए चली गई थी। इस मामले को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गंभीरता से लेते हुए अपर निदेशक स्वास्थ्य को जांच के आदेश दिए थे। एडी एसएन तोमर ने सोमवार को जिला अस्पताल पहुंच बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन

उधर मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम में शामिल डॉ. एके सक्सेना, डॉ. पंकज राजपूत व शरदचंद्र ने मंगलवार को मरीज के घर पहुंच बयान दर्ज किए। जुगलकिशोर की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया और खून चढ़वाया। सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि जांच टीम बयान दर्ज करने गई थी। मरीज को अस्पताल में भर्ती कर रक्त की व्यवस्था कराई गई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने मरीज को वापस किया मांगा गया सुविधा शुल्क
महोबा। कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी आशाराम ने मंगलवार को सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा को बताया कि वह 24 मई को मारपीट होने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड आया था। जहां तैनात कर्मचारी ने इलाज के नाम पर 1,500 रुपये ले लिए। जिसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की गई थी। सीएमएस के सामने रो-रोकर आशाराम ने पूरी घटना बताई। सीएमएस ने कर्मचारी द्वारा ली गई सुविधा शुल्क की धनराशि अपनी जेब से मरीज को सौंप दी। कहा कि मामले की जांच के बाद दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed