फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The imagination of human life is incomplete without trees - DFO

Mahoba News: बिना वृक्षों के मानव जीवन की कल्पना अधूरी-डीएफओ

Sun, 01 Oct 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The imagination of human life is incomplete without trees - DFO
महोबा। बरा पौधशाला में वानिकी नववर्ष पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीएफओ डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर ने जीवन में पेड़-पौधाें का महत्व बताया। कहा कि बिना वृक्षों के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने पौधशाला में होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यशाला की शुरूआत स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद बरा पौधशाला में तैयार की जाने वाली नर्सरी के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। वन रेंजर राजू श्रीवास ने कहा कि बारिश में किए जाने वाले पौधरोपण के लिए एक अक्तूबर से खुदान का कार्य शुरू कर दिया जाता है। सड़क किनारे गिरे व उखड़े पेड़ों की कटान का काम शुरू कर दियाग या है। अच्छी प्रजाति के बीज बोकर पौध तैयार की जाती है। ताकि, जुलाई में पौधरोपण के लिए शत-प्रतिशत पौध तैयार की जा सके। इस दौरान स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज पनवाड़ी में आयोजित चित्रकला व निबंध लेखन के स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को डीएफओ ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर वन रेंजर पनवाड़ी रामकिशुन यादव, डिप्टी रेंजर चंद्रपकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed