फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The glory of Lord Shiva was extolled in the narrative

Mahoba News: कथा में भगवान शिव की महिमा का किया बखान

Sat, 20 Jun 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The glory of Lord Shiva was extolled in the narrative
फोटो 20 एमएएचपी 17 परिचय-कथा सुनाते वेंकटेशाचार्य महाराज। संवाद
विज्ञापन

कबरई/अजनर। ब्लॉक कबरई के मकरबई गांव स्थित रामजानकी मंदिर में ओंकारेश्वर महादेवादि विग्रह प्राण प्रतिष्ठा व शिव महापुराण कथा चल रही है। इसमें भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। काशी से आए यज्ञाचार्य मनीष पुरोहित और वाराणसी के आचार्यों ने महारुद्र यज्ञ संपन्न कराया। वृंदावनधाम से पधारे कथावाचक वेंकटेशाचार्य महाराज ने शिव महापुराण कथा सुनाई। उन्होंने भगवान शिव की महिमा, भक्ति और धर्म का महत्व बताया। वेंकटेशाचार्य महाराज ने कहा कि निष्काम भक्ति से सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। यहां पर प्रीतम प्रसाद चतुर्वेदी, प्रेमलता चतुर्वेदी समेत कई यजमान उपस्थित रहे। वहीं अजनर के हनुमान द्वारी मंदिर, नगाराडांग में भागवत कथा चल रही है। कथावाचिका उन्नति द्विवेदी ने भगवान कृष्ण की बाललीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने पूतना वध और गोवर्धनलीला सुनाकर भक्तों को भाव-विभोर किया। यहां पर यज्ञाचार्य मथुरा प्रसाद शास्त्री और अन्य लोग भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed