Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The first Hindi paper was simple... answers to the questions were written quickly.

Mahoba News: हिंदी का पहला पेपर सरल... फटाफट लिखे सवालों के जवाब

Thu, 19 Feb 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 19 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The first Hindi paper was simple... answers to the questions were written quickly.
फोटो 18 एमएएचपी 19 परिचय-गोकुल प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज खरेला में छात्राओं की गेट सर्च करतीं ​श - फोटो : गौरीगंज कोतवाली में पकड़े गए पवन कुमार सिंह के हत्यारोपी।
महोबा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। प्रश्न पत्र सरल आने से छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। दो पालियों में कराई गई परीक्षा में 21,073 विद्यार्थी शामिल हुए जबकि 929 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जनपद में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट व 29 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। गेट सर्च के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

हाईस्कूल में पंजीकृत 12,012 विद्यार्थियों में से 11,445 ने परीक्षा दी जबकि 567 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पॉली में इंटरमीडिएट में हिंदी और सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। जिसमें पंजीकृत 9,990 में से 9,628 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 362 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। प्रश्न पत्र सरल आने से परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर अलग ही खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed