{"_id":"57c5c2ed4f1c1b19472cb0da","slug":"the-fierce-rural-thirteenth-temple-rites","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में तेरहवीं संस्कार कराने से भड़के ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में तेरहवीं संस्कार कराने से भड़के ग्रामीण
Tue, 30 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
थाने में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
थाना श्रीनगर के ग्राम बिलरही में सार्वजनिक मंदिर में प्रधान पति द्वारा तेरहवीं संस्कार कराए जाने से ग्रामीण भड़क उठे। दो दर्जन से अधिक लामबंद ग्रामीणों को मंदिर को अपवित्र किए जाने पर थाने में हंगामा काटते हुए तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान पति ग्रामीणों को एससीएसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। ग्राम बिलरही निवासी चंद्रभान की मौत हो जाने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हर प्रसाद ने 29 अगस्त को सार्वजनिक मंदिर से तेरहवीं संस्कार कराया, जिस पर ग्रामीण भड़क गए और मंदिर को अपवित्र किए जाने की बात कहते हुए आक्रोश जताया। तब प्रधान प्रतिनिधि ने थाने में तहरीर सौंप ग्रामीणों पर सार्वजनिक काम करने पर अड़ंगा लगाने, छुआछूत मानने और मंदिर में जाने से रोकने का आरोप लगाया था। मंगलवार को ग्रामीण भइयालाल के नेतृत्व में राजबहादुर, संतोष कुमार, बृज गोपाल, देवेंद्र, सुगर सिंह, पूरन लाल सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने थाना श्रीनगर पहुंच हंगामा काटते हुए विरोध जताया। थाने में सौंपी तहरीर में बताया कि प्रधान प्रतिनिधि दबंगई के बल पर धार्मिक स्थलों को अपवित्र कर रहा है। विरोध करने पर फर्जी केसों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। थाना प्रभारी नंदलाल भारती का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।