{"_id":"62376fe5d2b36b51ba538061","slug":"the-dead-body-of-a-farmer-who-went-out-to-play-holi-was-found-on-the-roadside-mahoba-news-knp686556568","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली खेलने निकले किसान का शव सड़क किनारे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली खेलने निकले किसान का शव सड़क किनारे मिला
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के चौका गांव में होली खेलने निकले किसान का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सिर व शरीर में चोटों के निशान देख किसी वाहन की टक्कर से मौत का शक जताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चौका गांव निवासी लक्ष्मण सिंह (52) किसान थे। शनिवार दोपहर वह गांव में होली पर्व पर लोगों से मिलने व होली खेलने की बात कहकर घर से निकले। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।
उन्होंने गांव व रिश्तेदारियों में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह चौका-रावतपुरा मार्ग पर सड़क किनारे शव पड़ा मिला। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। सड़क दुर्घटना का अंदेशा ज्यादा है।