{"_id":"3863afb1184ef4a1cd460f17d6169d66","slug":"the-crowd-is-ready-to-build-the-base-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाने के लिए जुट रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनवाने के लिए जुट रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आधार कार्ड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जहां
विज्ञापन
आधार बनवाने वालों की भारी भीड़ जुट रही है। जिससे कार्ड बनाने वाली संस्था
को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालत यह है कि आधार बनवाने को लेकर लोग
सुबह से शाम तक कैंप में ही डटे पड़े है। लोगों की अधिक भीड़ के चलते कैंप
आपरेटरों को काम करने में दिक्कत हो रही है।
मालूम हो कि आधार कार्ड की जरूरत बढ़ने और सरकार द्वारा आधार कार्ड को अनिवार्य कर देने से लोगों आधार कार्ड बनवाने के लिए जागरूक हो गए है। तहसील परिसर में आधार कैंप लगने से हर दिन वहां सैकड़ों की संख्या में आधार कार्ड बनवाने वाले आ रहे है। जिससे कैंप कार्य कर्मचारियों और लोगों के बीच तूतू मैमै हो रही है। जिले में मात्र एक जगह पर आधार बनने से सुबह से ही तहसील परिसर में भारी भीड़ जमा हो रही थी। जिससे सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद उर्फ राजू, सभासद इसराफील ने अधिकारियाें से अलग-अलग स्थानाें पर कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाए जाने की मांग की है।