फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The couple did beat beat

दंपत्ति को पीटकर किया अधमरा

Sun, 15 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sun, 15 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
The couple did beat beat
 थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया में बच्चे की पिटाई का उलहना देने पर दबंगाें ने पति पत्नी को लाठी डंडाें से पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित दंपत्ति की तहरीर पर थाना श्रीनगर में एक महिला सहित तीन लोगाें के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम इमिलिया निवासी चंद्रभान का दस वर्षीय पुत्र मानवेंद्र रविवार को गांव में मोबाइल में गाना बजाते हुए पैदल जा रहा था। तभी गांव की ही ललिता पत्नी राममिलन ने उसे मोबाइल में गाना बजाने से मना किया। लेकिन गाना बंद न होने पर उसने मानवेंद्र को थप्पड़ जड़ दिए। मानवेंद्र ने घर जाकर अपने पिता चंद्रभान को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिससे नाराज चंद्रभान (35) और उसकी पत्नी बसंती (30) ललिता के दरवाजे पर उलहना देने पहुंचे। इससे क्षुब्ध ललिता, भोला यादव और मुन्नू यादव पुत्र भोला लाठी डंडे से पीटकर चंद्रभान व बसंती को मारपीट कर अधमरा कर दिया। पीड़ित दंपत्ति ने थाना श्रीनगर में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने ललिता, भोला यादव और मुन्नू यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दंपत्ति व मानवेंद्र को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed