{"_id":"1049b13615b43c7cd813f0cdbd82d307","slug":"the-city-s-main-roads-were-lost-in-the-pits-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में गुम हो गईं शहर की मुख्य सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में गुम हो गईं शहर की मुख्य सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परमानंद चौराहा से रेलवे स्टेशन तक का रोड लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। पूरी सड़क गड्ढाें में तब्दील हो जाने से यहां वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सारा दिन जहां वाहन यहां गड्ढाें में गोते लगाते रहते हैं वहीं गड्ढों से उड़ने वाली धूल से दुकानदाराें और राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में वन वे व्यवस्था लागू कर दिए जाने से रेलवे स्टेशन से आने वाले टेंपो बाईपास सड़क से ही शहर में आते है। लेकिन गड्ढायुक्त सड़कों के कारण यात्रियों खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यही स्थिति टूरिस्ट बंगला से समद नगर सड़क की है। जहां जगह-जगह गड्ढे होने से सारा दिन धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। इसके अलावा सुभाष चौकी से कलारी होते हुए मुन्ना चौराहा, महतवाना, शेखनपुरा और मिशन चौराहेे में जगह-जगह सड़क गड्ढाें में तब्दील हो गई है। वहीं सुभाष चौकी से रेलवे स्टेशन तक की सड़क गड्ढाें में गुम हो गई है। अधिवक्ता राजकुमार द्विवेदी, प्रमोद सक्सेना, प्रभात सुल्लेरे, व्यापारी रामजी गुप्ता ने बताया कि कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद भी आज तक न तो सड़काें की मरम्मत कराई गई और न ही इनका निर्माण कराने की शुरुआत हुई।
विज्ञापन