{"_id":"69459712e1d010e92008317b","slug":"the-children-captivated-everyone-with-their-song-dance-and-drama-performances-mahoba-news-c-225-1-mah1002-120769-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन
Fri, 19 Dec 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
महोबा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआं के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, ब्लॉक प्रमुख श्री प्रकाश अनुरागी व समाजसेवी संतोष गंगेले ने दीप जलाकर किया। वार्षिकोत्सव में बुंदेली लोकनृत्य दिवारी की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गुजरात में आयोजित प्रेरणा उत्सव में महोबा जनपद का प्रतिनिधित्व करने वाले मेधावी छात्र सत्यम, आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अर्थशास्त्र प्रवक्ता प्रीती कन्नौजिया को सम्मानित किया गया।