फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The bullies beat up seven people including a woman, report filed against nine

Mahoba News: दबंगों ने महिला समेत सात को पीटा, नौ पर रिपोर्ट

Tue, 02 Sep 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 02 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The bullies beat up seven people including a woman, report filed against nine
महोबा। जिले में मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दबंगों ने महिला समेत सात लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डढ़हतमाफ गांव निवासी राहुल कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर जाते समय कस्बाथाई निवासी नीरज कुशवाहा ने फोन करके उसे कबरई रोड में रुकने के लिए कहा। कुछ देर बाद नीरज अपने दो साथियों के साथ वहां आ गया और मारपीट करने लगा। इसके बाद राहुल अपने भाई सचिन कुशवाहा, मित्र दिव्यांश पाराशर के साथ आल्हा चौक पर खड़ा था। तभी नीरज कुशवाहा ने अपने साथी करन साहू, निखिल कुशवाहा, विशाल कुशवाहा के साथ हमला कर दिया। इसमें राहुल, सचिन और दिव्यांश को चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरी घटना में शहर के मिल्कीपुरा निवासी सरफराज और उसके पिता सत्तार खां दुकान पर बैठे थे। तभी मोहल्ले का ही बगदादी अपने साथी के साथ मौके पर आया और पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान दुकान में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी बगदादी और एक अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की है। तीसरी घटना में राठ चुंगी निवासी महिला अनूपी ने दिलीप व प्रदीप पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक अन्य घटना में कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी गनपत ने गांव के ही अर्जुन यादव पर मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed