{"_id":"57507aa24f1c1b020910a7b4","slug":"the-bike-crashed-into-a-pillar-on-the-highway-deaths-of-father-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" हाइवे पर खंभे से बाइक टकराई पिता की मौत, पुत्र घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर खंभे से बाइक टकराई पिता की मौत, पुत्र घायल
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bajaj V15
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। किसान की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया और घायल पुत्र को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बाइक चालक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज निवासी राकेश चौरसिया (40) पुत्र पूरनलाल बुधवार को अपने पुत्र छोटू (9) के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से मध्यप्रदेश के गरेला गांव गया था। रात्रि करीब 12 बजे घर वापस लौटते समय कानपुर सागर हाइवे पर बघराजन पहाड़ के समीप बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। रात्रि का समय होने के चलते घायल घटनास्थल पर ही घंटों तड़पते रहे।
बच्चे की चीख सुन समीप के खेत में सो रहे एक किसान की नींद खुल गई। जब उसने पिता-पुत्र को घायल अवस्था में देखा तो एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया जबकि छोटू का इलाज किया जा रहा है। बताते है कि बाइक चालक राकेशहेलमेट नहीं लगाए था जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।