{"_id":"57d444764f1c1b255631b63e","slug":"the-attack-killed-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की अटैक से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
फसल की बर्बादी देख किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। किसान की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बताया कि खेतों में पानी भर जाने से खरीफ की फसल सड़ कर बर्बाद हो गई है। कस्बा जैतपुर के मोहल्ला घुसयाना निवासी पूरनलाल (50) पुत्र मुन्नीलाल ने अपने खेतों में उर्द, मूंग और तिल की फसल की बुवाई की थी। फसल
की रखवाली के लिए वह झोपड़ी बनाकर खेतों में ही सोता था। इस साल अच्छी फसल देखकर पूरन लाल ने अपनी दो बेटिया का रिश्ता भी तय कर दिया था। लेकिन, इस साल मूसलाधार बारिश के चलते खेतों में पानी भर जाने से खरीफ की फसल सड़कर बर्बाद हो गई। दो दिन पहले पूरन लाल ने पानी सूखने के बाद देखा तो फसल सड़कर बर्बाद हो चुकी थी जिससे वह बहुत
आहत था। अब उसे अपनी दो बेटियों की शादी की चिंता सता रही थी। जिससे वह दो दिनों से खासा गमगीन था। शुक्रवार की रात को वह सो गया। अटैक पड़ने से उसकी मौत हो गई। सुबह न उठने पर परिजनों ने उसे उठाया लेकिन वह नहीं उठा। डाक्टरों को बुलाया गया जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। उपजिलाधिकारी रामयश का कहना है कि लेखपाल से जांच कराई जा रही है।