महोबा। यूनिक टीचर्स इंप्लाइज कमेटी के तत्वावधान में रविवार को विकासखंड कबरई कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान शिक्षकों ने बैठक कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए रणनीति बनाई।
सर्वप्रथम शिक्षकों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारियों ने पुरानी पेंशन व निजीकरण का विरोध करते हुए आठ नवंबर को विशाल बाइक रैली निकालने का आह्वान किया। जिला संयोजक दिलीप शुक्ला ने कहा कि वर्ष 2004 में अटल सरकार ने केंद्र में और वर्ष 2005 में सपा सरकार ने प्रदेश में पुरानी पेंशन समाप्त कर दी थी। तभी से शिक्षक व कर्मचारी आंदोलित हैं। कार्यक्रम में विनोद वर्मा, पंकज बिंदुआ, सुनील पाठक, परमलाल, बीके मिश्र, रवि बौद्घ, अंजुम बेगम आदि मौजूद रहे।