फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   tate Government ministers involved in corruption: Double

प्रदेश सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त : दोहरे

Mon, 27 Apr 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 27 Apr 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
tate Government ministers involved in corruption: Double
 बसपा के मंडल जोन कोऑर्डिनेटर कमल दोहरे ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसानाें को बेहद कम राहत राशि की चेक देकर सरकार किसानाें के घावाें पर नमक छिड़क रही है। प्रदेश सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं मंडल जोन कोऑर्डिनेटर सोमवार को शहर के अंबेडकर पार्क में आयोजित बसपा के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। बसपा शासन में काम करने वाले अफसर सपा सरकार में आराम फरमा रहे है। प्रदेश सरकार को किसानों के दर्द का अहसास नहीं है। फसलें बर्बाद होने से तथा सरकार द्वारा बेहद कम राहत राशि मिलने से किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए है। वहीं बेटियाें की शादी, बच्चाें की पढ़ाई और परिवार का भरण पोषण से चिंतित किसान शहरों को पलायन को मजबूर है। बसपा के पूर्व मंत्री चौधरी ध्रूराम लोधी ने कहा कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानाें के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानाें की खुलकर उपेक्षा कर रही हैं। जिससे किसानों को छला जा रहा है। इस दौरान चित्रकूट मंडल के मंडल कोऑर्डिनेटर बाबूलाल अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा बल्देव वर्मा, सदर विधायक राजनारायन बुधौलिया के प्रतिनिधि नरोत्तम शुक्ला, बसपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार बौद्ध, राजकुमार, अजीज खान, अजय सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed